ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा भव्य आयोजन

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 16 views
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा भव्य आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर नव वर्ष के स्वागत हेतु राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा शाहपुरा द्वारा त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सायं 7:00 बजे त्रिमूर्ति सर्किल पर एकत्रित हुए।
इस अवसर पर 1001 दीप प्रज्वलित कर नव वर्ष का अभिनंदन किया गया। साथ ही आकर्षक रंगोली सजाई गई एवं भव्य आतिशबाजी कर उत्सव का उल्लासपूर्ण वातावरण बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शीतल शरबत से सभी का मुंह मीठा कर एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमावत, महिला मंत्री चंदा सुवालका, जिला महिला संगठन मंत्री प्रिया सोनी, जिला सचिव सोनाली मालू, उपशाखा शाहपुरा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी हनुमान प्रसाद शर्मा, शाहपुरा मंत्री राकेश सोनी, नयन बुला, राहुल दाधीच, कुलदीप कलाल, राकेश धाकड़, मोहन लाल कोली, कृष्ण गोपाल धाकड़, चंद्र प्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, शिवचरण शर्मा, चंद्र प्रकाश स्वर्णकार, पंकज सोनगरा, अनिल कुमार बघेरवाल, धर्मीचंद जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने नव वर्ष को समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का संदेश देने वाला बताते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं । कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube