ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

किले के दिहाड़ी व्यवसायियों ने सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 18 Mar 2026 · 52 views
किले के दिहाड़ी व्यवसायियों ने सौंपा ज्ञापन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

प्रशासन के चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में धार्मिक व पर्यटक स्थलों से पूजा सामग्री सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री बेचने वाले अस्थाई छोटे दुकानदारों को हटाये जाने से पीड़ित समस्त व्यवसायियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पुनः स्थापित होने की जगह उपलब्ध कराने की मांग की। प्रभावित पीड़ित श्रीराम खिलोना, बागसिंह, प्रमोद, संजय, बबलू माली, विष्णु, पारस, पदमा, सोनु कुमार, नरेश राठौड़, कैलाश, शांति पटवा, घीसी बाई, लीला बाई, रामकन्या वैष्णव, राजेश वैष्णव, विष्णु माली, देवराज सालवी, तुलसीराम, पुरूषोत्तम, ललित जैन सहित कई लोगों ने ज्ञापन सौंप कर बताया कि वर्षों से ये लोग प्रशासन की गाईड लाईन अनुसार ही अपना व्यवसाय करते आ रहे हैं। अल्प आयवर्गी ये सभी लोग अपना व्यवसाय स्थल हटाये जाने से बेरोजगार हो गये। इस कार्यवाही से जीविकोपार्जन में समस्या होकर भूखे मरने की नौबत तक आएगी। पीड़ितों के अनुसार इनके द्वारा किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करते हुए सामग्री व्यवसाय के साथ पर्यटकों, यात्रियों, दर्शनार्थियों को छाया पानी उपलब्ध कराते हैं। आगामी नवरात्रि महोत्सव को लेकर चिन्ता जताई जिसमें इनका व्यवसाय तो चलता ही है आगन्तुकों को सुविधाजनक रूप से सामग्रियाँ भी उपलब्ध होती है। सभी ने जिला कलेक्टर से बहाल कराने की मांग की तथा प्रशासन के आदेशानुसार ही गाईडलाइन का भविष्य में भी पालन करते हुए व्यवसाय किये जाने का संकल्प दोहराया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube