ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मांगों के समाधान नहीं होने पर अप्रैल में जयपुर में होगी विशाल रैली और महापड़ाव: *सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति*

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 135 views
मांगों के समाधान नहीं होने पर अप्रैल में जयपुर में होगी विशाल रैली और महापड़ाव: *सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- राजस्थान की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों की विभिन्न मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति,जयपुर के तत्वावधान में मंगलवार को अलवर में जिला स्तरीय अधिवेशन हनुमान मंदिर कटी घाटी अलवर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि मार्च माह तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो अप्रैल में जयपुर में विशाल रैली और महापड़ाव आयोजित किया जाएगा।
समिति के संयोजक हनुमान सिंह राजावत,मदन मेनारिया और कुलदीप जंगम ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में बताया कि प्रदेशभर के सहकारी कार्मिक लंबे समय से अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों के लिए स्पष्ट कैडर अथॉरिटी एवं नियोक्ता का निर्धारण करने, केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर शत-प्रतिशत नियुक्ति व्यवस्थापकों से करने तथा आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने की मांग की गई है।
इसके अलावा 10 जुलाई 2017 से पूर्व नियुक्त कार्मिकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को पुनः शुरू करने तथा व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी श्रेणी के कर्मचारियों को इसका लाभ देने की मांग भी उठाई गई।
संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के पदों पर व्यवस्थापकों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे की भर्ती प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है, जिसे शीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए।
समिति ने चेतावनी दी है कि 27 फरवरी से जारी कार्य बहिष्कार के बावजूद यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अप्रैल माह में जयपुर में प्रस्तावित विशाल रैली और महापड़ाव के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया है। समिति ने सरकार से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की । सहकारी समिति सभा आयोजन में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा,सहकारी समिति संयोजक हनुमान सिंह राजावत, मदन मेनारिया,कुलदीप जंगम जिला अध्यक्ष,देवेंद्र सैदावत, सदस्य नरपत सिंह चारण, सत्यनारायण तिवाड़ी, टीकेंद्र कटारा,बलदेवाराम,हेमंत कुमार व्यास,प्रकाश नागर,नारायण सिंह राजपुरोहित,शिवचरण शर्मा,श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,पत्रकार अवधेश सिंह नरूका सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया सभी गणमान्य अतिथियों ने भाषण के द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किये कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की गई उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के अंत में सभी को पंगत में बैठाकर प्रसाद वितरित किया गया। मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube