ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खाद्य व्यापारियों व फूड हैंडलर्स का फोस्टेक प्रशिक्षण आयोजित

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 24 views
खाद्य व्यापारियों व फूड हैंडलर्स का फोस्टेक प्रशिक्षण आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-अलवर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स के लिए फोस्टेक (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 1266 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के मिठाई विक्रेता, दुकानदार, अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड डे मील के कुक, विभिन्न आवासीय विद्यालयों के भोजन बनाने वाले कर्मचारी,राजीविका समूह के सदस्य तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित विभिन्न श्रेणियों के खाद्य कारोबारी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को एफएसएसए 2006 के नियमों,खाद्य सामग्री के सुरक्षित उपयोग,भंडारण,रख-रखाव तथा साफ-सफाई के मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी फूड हैंडलर्स को खाद्य प्राधिकरण की ओर से प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को रीयूज्ड कुकिंग ऑयल के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान और इसके सुरक्षित निस्तारण के संबंध में भी जागरूक किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube