ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी काला कानून वापस लो, 18 मार्च को जयपुर चलो — *डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 43 views
यूजीसी काला कानून वापस लो, 18 मार्च को जयपुर चलो — *डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- यूजीसी के कथित नए नियमों के विरोध में सामान्य वर्ग के संगठनों ने आंदोलन की रूपरेखा तेज कर दी है। इस क्रम में समाजसेवी डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा ने सभी वर्गों के लोगों, विशेष रूप से युवाओं से 18 मार्च को जयपुर पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश और सभी समुदायों के नेता हैं, इसलिए शिक्षा से जुड़े ऐसे नियम बनाते समय सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि यूजीसी के नए प्रावधान सामान्य वर्ग और सवर्ण छात्रों के लिए चुनौती बन सकते हैं तथा इससे शैक्षणिक परिसरों में विवाद और प्रशासनिक दुरुपयोग की आशंका बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और पारदर्शिता आवश्यक है। समाज में समरसता बनाए रखने के लिए ऐसी नीतियों की जरूरत है जिससे सभी वर्गों के घरों में समान रूप से विकास का दीपक जल सके।
आंदोलन के तहत 18 मार्च को जयपुर स्थित रामनिवास बाग में “महा पड़ाव” आयोजित किया जाएगा। इसमें गांव-गांव और शहरों से गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा युवा वर्ग से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और “यूजीसी का काला कानून वापस लो”, “समानता के नाम पर भेदभाव बंद करो” तथा “शिक्षा के मंदिर में जातिवाद नहीं चलेगा” जैसे नारों के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि यह समय सामान्य वर्ग के लिए एकता और संगठन का है, इसलिए सभी लोगों से अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने और आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube