ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सिलीबेरी गेट खोलने की मांग विधानसभा तक पहुंची, भक्तों में रोष तेज।

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 17 views
सिलीबेरी गेट खोलने की मांग विधानसभा तक पहुंची, भक्तों में रोष तेज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पांडुपोल हनुमान मंदिर में दर्शन करने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने सिलीबेरी गेट को शीघ्र खोलने की मांग तेज कर दी है। प्रवेश द्वार बंद रहने के कारण भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूर-दराज़ से आने वाले कई श्रद्धालु निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।
ज्ञात हो कि मंदिर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में होने के कारण वन्यजीव सुरक्षा एवं प्रशासनिक कारणों से समय-समय पर प्रवेश व्यवस्था नियंत्रित की जाती है। हालांकि नागपाल शर्मा माचाड़ी, गोविन्द जोशी,राजेश जोशी सहित अनेक श्रद्धालुओं का कहना है कि नियमित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिलीबेरी गेट को निर्धारित समय पर खोला जाना अत्यंत आवश्यक है।
*भक्तों की प्रमुख मांगें*
सिलीबेरी गेट को मंगलवार से शनिवार तक तय समयानुसार नियमित रूप से खोला जाए।
मंदिर दर्शन हेतु विशेष पास या अलग प्रवेश व्यवस्था लागू की जाए।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट सूचना एवं समय-सारिणी सार्वजनिक की जाए।
श्रद्धालु गोविन्द जोशी ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से इस विषय को राजस्थान विधानसभा में उठाने की मांग की गई है, ताकि सरकार स्थायी समाधान निकाल सके। भक्तों का मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए तथा विपक्ष को भी इस विषय को प्रमुखता से उठाना चाहिए।
बताया जा रहा है कि सिलीबेरी गेट करीब तीन माह से अधिक समय से बंद है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
इसी बीच मंगलवार को बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर पंडित चेतन शर्मा, मुरारी लाल,गोविन्द जोशी,मनीष सैनी,महेश जोशी, रोहित शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube