ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय जनता पार्टी मंडल रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रतिक्षण का समापन हुआ

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 12 views
भारतीय जनता पार्टी मंडल रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रतिक्षण का समापन हुआ

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

रायपुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान दिनांक 16 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण मंडल कार्यालय रायपुर पर मुख्य अतिथि सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड़ की अध्यक्षता में एवं शिविर प्रभारी लेहरू लाल कुमावत के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
सहाड़ा विधानसभा के रायपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दिनांक 16 मार्च को शाम 5 बजे से 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा एवं जिला सह-संयोजक राजेन्द्र सालवी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। भाजपा की कार्य पद्धति पर भंवर सिंह गेंदलिया, भाजपा के इतिहास पर विठ्ठल शंकर अवस्थी, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर अनमोल पाराशर, भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर डॉ. राजासाध वैष्णव, कार्य विस्तार पर रामचन्द्र सेन, सरकार की उपलब्धियों पर शंकर जाट तथा बूथ प्रबंधन पर शक्ति सिंह हाड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मीरा किराड़, मंडल महामंत्री गौरव कोठारी, विष्णु टेलर वर्ग प्रभारी लेहरू लाल कुमावत, मंडल पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य मोर्चा अध्यक्ष पदाधिकारीगण शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं चुनावी रणनीति से सशक्त बनाना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube