ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान दिवस 2026 के तहत ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का भव्य आयोजन

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 80 views
राजस्थान दिवस 2026 के तहत ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ का भव्य आयोजन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


राजस्थान दिवस 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को जयपुर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस 2026’ का भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों युवाओं ने भाग लेकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

युवा ही राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान का भविष्य युवाओं के हाथों में है और राज्य सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यदि युवा शक्ति को सही दिशा और अवसर मिले, तो राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से नई तकनीकों को अपनाने तथा अपने कौशल को पहचानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही, राज्य में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने एवं रोजगार के अवसरों के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया।


जिले में भी हुआ कार्यक्रम, नव नियुक्त युवाओं ने लिया भाग


राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले में जिला परिषद सभागार में भी राजस्थान दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में हाल ही में नियुक्त हुए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में पटवारी, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी, कनिष्ठ सहायक एवं सूचना सहायक सहित विभिन्न पदों पर चयनित युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्मिक प्रशासन की सुदृढ़ नींव होते हैं और उनकी सकारात्मक कार्यशैली से ही आमजन को बेहतर सेवाएं प्राप्त होती हैं।

इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ. शंकर लाल जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय बना दिया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube