ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बकाया मजदूरी जारी करने की मांग तेज

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 19 views
मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बकाया मजदूरी जारी करने की मांग तेज


विकास भवन पर धरना, नेताओं ने सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों का लगाया आरोप

शुभ भास्कर
सम्वाददाता संतोष कुमार


बलरामपुर।
मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए मजदूरों के बकाया भुगतान को जल्द जारी करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि सरकार की नीतियां पूरी तरह मजदूर-विरोधी हैं। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले गरीब मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि प्रदेश में करीब एक करोड़ मजदूर परिवार अपनी मजदूरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जो उसकी संवेदनहीनता को दर्शाता है।
प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को सरकार ने उपेक्षित कर दिया है। मजदूरों और संविदा कर्मियों का भुगतान रोकना उनके साथ अन्याय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ नेता मारकंडे मिश्रा ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने मांग की कि मजदूरों का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर दुबे, धर्मेंद्र मिश्र, दिलशाद हुसैन, डॉ. खलीलुल्लाह, नंदलाल, मणि तिवारी, सुशील शुक्ला, प्रदीप शर्मा, कमलेश वर्मा, विजय कुमार उपाध्याय, अवधेश पाल सिंह, राजेश कुलदीप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मजदूरों के बकाया भुगतान की मांग की और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube