ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, डीएम ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 19 views
चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, डीएम ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल


देवीपाटन धाम में सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शुभ भास्कर
सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर तहसील तुलसीपुर में
आगामी 19 मार्च से प्रारम्भ हो रहे चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, तुलसीपुर में आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर फुल ड्रेस रिहर्सल किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं।
व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि देवीपाटन मेला आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने पुलिस, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, जल निगम व अग्निशमन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को मेले से पूर्व तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस
डीएम ने मेला क्षेत्र में यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस बल को अलर्ट मोड में ड्यूटी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा
नगर निकाय को मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी शौचालय और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण में दर्शन कराना है। इसके लिए सभी विभागों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, एसडीएम तुलसीपुर राकेश जयंत, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube