ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र खोहरा में योग सत्र आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 34 views
आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र खोहरा में योग सत्र आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- लक्ष्मणगढ़- अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के खोहरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर “आरोग्यं परमं धनम्” उपस्वास्थ्य केन्द्र खोहरा के तत्वावधान में आंगनवाड़ी पाठशाला खोहरा में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षिका जाह्नवी दीक्षित ने उपस्थित महिलाओं, कार्यकर्ताओं तथा बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग सत्र में प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ-साथ सूर्य नमस्कार, चक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, भुजंगासन, शलभासन एवं वज्रासन आदि का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षिका ने नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए नीम, गिलोय, आंवला, एलोवेरा, तुलसी, हल्दी तथा व्हीट ग्रास के सेवन की भी सलाह दी गई तथा इनके औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता, सहायिका तथा छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube