ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी : पीएम श्री बालिका स्कूल की तीन छात्राओं का इंस्पायर अवॉर्ड में हुआ चयन

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 241 views
पीपाड़ सिटी : पीएम श्री बालिका स्कूल की तीन छात्राओं का इंस्पायर अवॉर्ड में हुआ चयन


पीपाड़ सिटी।शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं का इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में चयन हुआ ।प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवॉर्ड योजना में विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन हुआ। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है lउन्होंने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रियंका पारीक पुत्री सुनील पारीक, कक्षा 9 की छात्रा सोना पुत्री साबुराम और रक्षा पुत्री श्याम सुंदर का इंस्पायर अवॉर्ड योजना में चयन हुआ । तीनों बालिकाओं को अपने मॉडल को आगे विकसित करने और प्रदर्शित करने के लिए सरकार की ओर से दस - दस हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी l इस उपलब्धि पर विद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित कर तीनों बालिकाओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया lइस दौरान उप प्राचार्य चेतना पूरी गोस्वामी, धोकलराम, ओमाराम मेघवाल, अरविन्द कुमार वर्मा, भगाराम देवासी, जगदीश चन्द्र, पारस, अर्जुन राम, बिमला बिजारणियां, निर्मला दाधीच, संतोष चौहान, नसीब कौर, राकेश, विवेक मित्र, संगीता पंवार, फगलाराम बिश्नोई, पप्पूराम सांखला, ओम कंवर, भावना सारण, निरमा मुंडेल, अब्दुल गफ्फार, गौरव निहालिया, संगीता गोयल, ममता, अविनाश सोनेल, शान्ति देवी आदि उपस्थित रहें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube