ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कैलाश मण्डेला को मिला श्री संतोष कुमार वर्मा स्मृति सम्मान 2025 आगरा में आयोजित हुआ समारोह

By Shubh Bhaskar · 26 Dec 2025 · 24 views
कैलाश मण्डेला को मिला श्री संतोष कुमार वर्मा स्मृति सम्मान 2025
आगरा में आयोजित हुआ समारोह

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-साहित्य सृजन कला संगम के सचिव, हिन्दी और राजस्थानी भाषा साहित्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान स्थापित कर चुके सुप्रसिद्ध कवि एवं केन्द्रीय साहित्य अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार एवं गीतकार डॉ.कैलाश मण्डेला को आगरा(उ.प्र.) की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'शब्द साधक' द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाला वर्ष 2025 का 'श्री संतोष कुमार वर्मा स्मृति शब्द साधक सम्मान' 25 दिसंबर 2025 को आगरा में आयोजित सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर परंपरा अनुसार दिया गया। इस अवसर पर यूथ हॉस्टल में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों और साहित्यकारों ने भाग लिया। यह आयोजन प्रतिष्ठित साहित्यकार
स्वर्गीय श्री संतोष कुमार वर्मा की साहित्य, संस्कार और सृजनशीलता की विरासत को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। संस्थान द्वारा पूर्व वर्षों में यह सम्मान देश के अधोलिखित शीर्षस्त गीतकारों को निम्नानुसार दिया जा चुका है- 2021 – डॉ. सोम ठाकुर, आगरा, 2022 – रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, आगरा, 2023 – श्री बलराम श्रीवास्तव, किशनी, 2024 – डॉ. शिव ओम अम्बर- फर्रुखाबाद सुप्रसिद्ध कवयित्री सपना सोनी के संयोजन मेंघ पिछले पांच वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। साहित्य की विविध विधाओं में डॉ. मण्डेला को अब तक अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अब तक आठ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कुरल काव्य का राजस्थानी दोहा छंद में अनुवाद केन्द्रीय साहित्य अकादमी से प्रकाशित और पुरस्कृत किया गया है। डींगल काव्य 'ढोला मारू' का भी हिंदी दोहा अनुवाद अकादमी सहयोग से प्रकाशित हुआ है। हिन्दी और राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित गीतकारों में स्थापित कवि मण्डेला का साहित्य शोध परक है। इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रतिष्ठित कविगण—श्री शशांक प्रभाकर नीरज, डॉ. नितिन मिश्रा, दीपक पारीक, राकेश निर्मल, संजीव सजल तथा अन्य आमंत्रित कवियों ने अपनी प्रभावशाली काव्य-गंगा से उपस्थित श्रोताओं को रसाभिषिक्त किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube