ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 47 views
221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर जोधपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजीपी उदयपुर रेंज उदयपुर के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृताधिकारी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक कन्हैयालाल, हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कांस्टेबल कन्हैयालाल, रणजीत, जितेन्द्र, हेमन्त, विजय, राकेश व सरियाराम द्वारा बस स्टैंड निम्बाहेड़ा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा युवक के कब्जे में मौजूद बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो बैग में रखी एक पारदर्शी थैली में 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही स्मैक को जब्त कर आरोपी महीपाल पुत्र भग्गाराम देवासी (20 वर्ष) निवासी जाटीयावास, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या सीबीएन हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube