करणी माता मेले के संयोजक बनने पर राजेश जोशी का भव्य स्वागत।
By Shubh Bhaskar ·
15 Mar 2026 ·
71 views
करणी माता मेले के संयोजक बनने पर राजेश जोशी का भव्य स्वागत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर स्थित बाला किला करणी माता व्यवस्था समिति की मेला कमेटी के संयोजक बनने पर राजेश जोशी का स्थानीय पाराशर बुक डिपो (बन्नी का क्षेत्र) पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें साफा व माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुरारी पराशर, गोरधन लाल खेमानी,नरेश चौधरी,सुरेश धरवाड़,सुनील जायसवाल,विष्णु सुरेश अवस्थी,भरत शर्मा एवं देवराज शर्मा सहित कई प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।
समारोह में पूर्व राजपरिवार के निजी सचिव जय सिंह राठौड़, व्यापार संघ के मुकेश विजय, अमूल फाउंडएशन के अध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा,महेश खंडेलवाल,मनोज विजय, अखिलेश गर्ग,चाणक्य परिवार के विजय भारद्वाज,मनी का बढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिहारी पाराशर,गजेंद्र शर्मा,शिवसेना के पूर्व अध्यक्ष मुकेश दीवान, अशोक सेन (बहादुरपुर),मुन्ना एवं नरेश शर्मा सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू शर्मा ने की। उपस्थित जनों ने उम्मीद जताई कि राजेश जोशी के संयोजन में करणी माता मेला इस वर्ष और अधिक सुव्यवस्थित व भव्य रूप से आयोजित होगा।