ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

म्हारो पावन चित्तौड़गढ़” अभियान के तहत गंभीरी नदी की सफाई

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 37 views
"म्हारो पावन चित्तौड़गढ़” अभियान के तहत गंभीरी नदी की सफाई

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा संचालित “म्हारो पावन चित्तौड़गढ़” अभियान के तहत गंभीरी नदी की सफाई का कार्य किया गया।
प्रशिक्षु आईएएस एवं नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में नगर परिषद की टीम द्वारा कार्मिकों की सहायता से नदी में जमा कचरा, प्लास्टिक एवं झाड़ियों को हटाने का कार्य किया गया। अभियान के दौरान नदी किनारों पर फैली गंदगी को भी साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर की नदियों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य, कचरा हटाने तथा जन-जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस आयुक्त रविंद्र मेघवाल ने आमजन से अपील की कि वे नदी एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube