ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोली समाज द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 30 views
कोली समाज द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान प्रदेश कोली समाज ऑफिसर्स सोसायटी, जयपुर के तत्वावधान में रविवार को प्रदेशभर के साथ शाहपुरा में भी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर निबंध प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पावरलूम परिसर कोली समाज शाहपुरा में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजजनों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र कोली (सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर) तथा उपकेंद्र शाहपुरा के परीक्षा केन्द्राध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुंदरलाल कोली के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
परीक्षा संयोजक महेश कुमार कोली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का परिणाम 8 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 14 अप्रैल 2026 को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुंदरलाल कोली ने कहा कि समाज में इस प्रकार के शैक्षिक और प्रेरणादायी आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे समाज की भावी पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में कोली समाज विकास संस्थान शाहपुरा के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली, कोली समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष शंकरलाल कोली, सचिव बरदीचंद कोली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर हथकरघा समिति के कोषाध्यक्ष नाथूलाल कोली, सोहन लाल कोली ,पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र कोली, राजकुमार कोली, नोरत कोली, महेंद्र कोली, रविकुमार कोली तथा भोलाशंकर कोली सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube