ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दलालपुरा (माचाड़ी) में केंद्रीय विद्यालय खुलना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय।

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 112 views
दलालपुरा (माचाड़ी) में केंद्रीय विद्यालय खुलना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के समीप स्थित दलालपुरा गांव (माचाड़ी) में केंद्रीय विद्यालय का खुलना पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विषय है।
अलवर जिले का यह तीसरा केंद्रीय विद्यालय होगा, जो राजगढ़ से मात्र ०5 किलोमीटर की दूरी पर विधानसभा क्षेत्र के मध्य बिंदु में स्थापित किया जा रहा है। भाजपा माचाड़ी मंडल उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह नरूका ने श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि
राजगढ़ शहर में पहले से ही कई अच्छे निजी एवं अन्य सुविधाजनक विद्यालय संचालित हैं,जबकि दलालपुरा में केंद्रीय विद्यालय खुलने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को भी गति मिलेगी।
आप सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक अफवाहों या बहकावे में न आएं।
कुछ लोग अनावश्यक टिप्पणियां कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, कृपया उनकी बातों में न आएं और क्षेत्र के विकास के इस महत्वपूर्ण कदम का समर्थन करें।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube