ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघ की बैठक आयोजित की गई

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 33 views
डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघ की बैठक आयोजित की गई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मांडल-डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मांडल तालाब की पाल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कालूलाल खटीक ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक मांडल नगर में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जीवन ऐरवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
उपाध्यक्ष सौरभ कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं उपाध्यक्ष हेमराज ऐरवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष शिवलाल मांडल ने प्रति सदस्य सहयोग राशि निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा।
उपाध्यक्ष महावीर मेघवंशी ने बताया कि संघ की अगली बैठक श्री जी कॉलोनी बलाइखेड़ा (मांडल) में 18 मार्च शाम 5 बजे संघ की महत्वपूर्ण बैठक रहेगी।
बैठक में जीवन ऐरवाल कालूखेड़ा, अमित गहलोत, सौरभ कटारिया, महावीर मेघवंशी, हेमराज रलायता, शिवलाल मांडल, अंतिम कुमार बारेठ, योगेश कुमार रेगर, किशनलाल बलाई, भगवानलाल बलाई, ओमप्रकाश बलाई सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube