ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खाकी का 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस': नेशनल हाईवे पर तस्करों की 'स्विफ्ट' चाल नाकाम, ₹4 लाख के नशे संग दो गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 71 views
दैनिक शुभ भास्कर


संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

खाकी का 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस': नेशनल हाईवे पर तस्करों की 'स्विफ्ट' चाल नाकाम, ₹4 लाख के नशे संग दो गिरफ्तार।

मोड़क पुलिस ने नाकाबंदी कर पंजाब-हरियाणा के तस्करों को दबोचा।

कार के गुप्त कैबिन से मिला 29 किलो 190 ग्राम पिसा हुआ डोडा-चूरा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशे की कीमत करीब 4 लाख रुपये।

कोटा ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। नेशनल हाईवे-52 पर मोड़क थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर एक हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार को रुकवाया, जिसमें तस्करी कर ले जाया जा रहा 29 किलो 190 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल
जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुजीत शंकर के कड़े निर्देशों के बाद, मोड़क थाना प्रभारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एनएच-52 पर मुस्तैद थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (HR 30 R 5774) झालावाड़ की ओर से तेज रफ्तार में आती दिखी। पुलिस के रुकने के इशारे पर चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर कार को रुकने पर मजबूर कर दिया।

कार की सीट के नीचे बना रखा था 'गुप्त कैबिन'
पुलिस ने जब कार की बारीकी से तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। तस्करों ने पिछली सीट के नीचे लोहे का एक विशेष बॉक्स (कैबिन) बना रखा था। इसमें प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर पिसा हुआ डोडा-चूरा रखा गया था। पुलिस ने तौल कराया तो कुल वजन 29 किलो 190 ग्राम निकला, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

इन तस्करों को किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से सिरसा (हरियाणा) निवासी प्रीतम सिंह (61) और मानसा (पंजाब) निवासी अमरीक सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह नशा कहाँ से लाया गया था और इसकी डिलीवरी पंजाब में किसे दी जानी थी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube