ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से घर-घर जाकर सदस्यता अभियान शुरू, संगठन को मजबूत बनाने में जुटी आरपीआई : रवि सोनू कुंडली

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 34 views
धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से घर-घर जाकर सदस्यता अभियान शुरू, संगठन को मजबूत बनाने में जुटी आरपीआई : रवि सोनू कुंडली


शुभ भास्कर अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली, राजिंदर सिंह रंगा, प्रदेश महासचिव टिंकू बंटी थानेसर शाहर के वरिष्ठ गणमान्य सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं और सदस्य बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया देशभर में तेजी से मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और सामाजिक न्याय, समानता तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

वहीं हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे जोश के साथ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। इससे आने वाले समय में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) हरियाणा में एक मजबूत संगठन के रूप में उभरेगी।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube