ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चार गौ माताओं को बचाया, गौ पुत्रों और गौ रक्षकों की टीम ने किया पिकअप का पीछा। 🐄

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 37 views
चार गौ माताओं को बचाया, गौ पुत्रों और गौ रक्षकों की टीम ने किया पिकअप का पीछा। 🐄

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):- अलवर- ब्रज क्षेत्र में सक्रिय गौ रक्षा संगठनों की तत्परता से बीती रात्रि एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें चार गौ वंश को कथित तस्करी से बचाया गया। जानकारी के अनुसार ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ता देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ सेवा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए सक्रिय हैं।
बताया गया कि देर रात लगभग 12 बजे सूचना मिली कि गौ माताओं से भरी एक पिकअप गाड़ी दौसा से हरियाणा की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही अलवर में बजरंग दल की स्थानीय टीम तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के पदाधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहन का पीछा किया।
राजस्थान प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष हेम सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम ने पीछा करते हुए कथित रूप से चार-पांच राउंड फायरिंग के बीच वाहन के पिछले ड्राइवर साइड टायर को पंचर कर गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान एक गौ रक्षक हिमांशु के पैर में हल्की चोट भी आई।
गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद तीन संदिग्ध गौ तस्करों को झिरका-फिरोजपुर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। पिकअप में मौजूद चारों गौ वंश को पुलिस प्रशासन द्वारा निकट की गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया।
गौ रक्षा संगठनों का कहना है कि रात्रि के समय गौ तस्करों के हौसले बुलंद हैं, इसलिए उन्होंने प्रदेश सरकार से गौ वंश की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को और अधिक सतर्क करने की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष गौ पुत्र जितेंद्र यादव ने दी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube