ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ में लोक अदालत के जरिए 19 उपभोक्ताओं से 3.40 लाख रुपये की बिजली चोरी वसूली।

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 83 views
राजगढ़ में लोक अदालत के जरिए 19 उपभोक्ताओं से 3.40 लाख रुपये की बिजली चोरी वसूली।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) के उपखंड कार्यालय राजगढ़ द्वारा बिजली चोरी के मामलों में सख्त कार्यवाही करते हुए लोक अदालत के माध्यम से बड़ी वसूली की गई। अधीक्षण अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम, अलवर तथा अधिशाषी अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम, राजगढ़ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित लोक अदालत में आपसी समझौते के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
कार्यवाही के दौरान कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) राजगढ़ एवं विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना, अलवर की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम ढिगावड़ा, होदायली, बहाली, फिरोजपुर, बावड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया।
इस अभियान में कुल 19 उपभोक्ताओं से बिजली चोरी के मामलों में लगभग 3.40 लाख रुपये की नकद वसूली की गई। कार्यवाही में कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद्र बैरवा,अनूप मीना, मुकेश सैनी एवं अशोक यादव के साथ पुलिस थाना टीम तथा एफआरटी ग्रामीण टीम के सदस्य मौजूद रहे।
जयपुर डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की कार्यवाही से बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ विभाग के राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायता मिलेगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube