सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 79 मरीजों का उपचार।
By Shubh Bhaskar ·
13 Mar 2026 ·
27 views
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 79 मरीजों का उपचार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लूपिंग ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जहां कुल 79 महिला एवं पुरुष मरीजों का पंजीकरण कर उनका निःशुल्क उपचार किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, अस्थमा एवं हृदय रोग से संबंधित जांचें की गईं तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस अवसर पर सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा, डॉ. पुखराज मीणा,डॉ. कविता, डॉ. करण यादव,कॉर्डिनेटर, एएनएम रुकसार,डीईओ राजेश सैनी,रेडियोग्राफर विशव सुगंध, स्पाइरो टेक्नीशियन दीपिका, फार्मासिस्ट महेश शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन खुशबू ज्योतिषी सहित मोबिलाइजर गोपेश शर्मा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी के समस्त स्टाफ ने सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला तथा स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।