ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिन्दू नववर्ष की तैयारियां शुरू, गौ पुत्र ने दिया संदेश।

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 137 views
हिन्दू नववर्ष की तैयारियां शुरू, गौ पुत्र ने दिया संदेश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- सम्पूर्ण भारत सहित विश्व भर में सनातन परंपरा के अनुसार हिन्दू नववर्ष की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सनातन हिन्दू नववर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होगा, जिसे विक्रम संवत् 2083 के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जो सामान्यतः मार्च अथवा अप्रैल माह में पड़ती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इस तिथि को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने कहा कि विक्रम संवत् भारतीय संस्कृति, ज्योतिष और धर्म से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसकी स्थापना महाराजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में की थी। यह पर्व ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक माना जाता है, जब प्रकृति नवजीवन और उत्साह से भर उठती है।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा हिन्दू नववर्ष का उत्सव 18 मार्च को रुद्रपुर में मनाया जाएगा, क्योंकि 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व प्रारम्भ हो रहा है। इस दौरान वे गौ माता की सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ नौ दिन निर्जला उपवास रखेंगे तथा माँ दुर्गा से प्रार्थना करेंगे कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले और देश गौ हत्या के पाप से मुक्त हो।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे आपसी प्रेम, सद्भाव और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा की भावना के साथ हिन्दू नववर्ष का स्वागत करें, जिससे देश में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण बना रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube