सड़क निर्माण पर उठे सवाल, सिसई–दुर्गापुर संपर्क मार्ग में मानकों की अनदेखी का आरोप 1.57 करोड़ की लागत से बन रही सड़क हाथों से उखड़ने का वीडियो वायरल
By Shubh Bhaskar ·
13 Mar 2026 ·
16 views
सड़क निर्माण पर उठे सवाल, सिसई–दुर्गापुर संपर्क मार्ग में मानकों की अनदेखी का आरोप
1.57 करोड़ की लागत से बन रही सड़क हाथों से उखड़ने का वीडियो वायरल
स्थानीय लोगों ने की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग
शुभ भाष्कर
सम्वाददाता संतोष कुमार
बलरामपुर।
जनपद में बन रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल के दिनों में कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें नई बनी सड़कें हाथों से ही उखड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ताजा मामला बलरामपुर जिले के सिसई–दुर्गापुर संपर्क मार्ग का है, जहां लगभग 2 किलोमीटर 400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 1 करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते सड़क की गुणवत्ता पर संदेह जताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की परत इतनी कमजोर है कि उसे हाथों से ही उखाड़ा जा सकता है। इस संबंध में कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सड़क की खराब गुणवत्ता साफ दिखाई दे रही है।
मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन की बड़ी हानि होने के साथ-साथ आम जनता को भी खराब सड़क का खामियाजा भुगतना