ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी का संगठन विस्तार अभियान तेज, सभी जिलों में चलाया जाएगा विशेष अभियान : एडवोकेट रवि सोनू कुंडली

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 23 views
हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी का संगठन विस्तार अभियान तेज, सभी जिलों में चलाया जाएगा विशेष अभियान : एडवोकेट रवि सोनू कुंडली


दैनिक शुभ भास्कर अश्विनी वालिया चंडीगढ़ ।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) को हरियाणा में और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भर में संगठन विस्तार अभियान तेज किया जाएगा। पार्टी के हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा के सभी जिलों में जोर-शोर से विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।

एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है। पार्टी का उद्देश्य दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब समाज के साथ-साथ सर्व समाज को साथ लेकर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व में पार्टी लगातार देशभर में मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है।

एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में बैठकें, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में एकजुट होकर काम कर रहे हैं और आने वाले समय में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभाएगी।

अंत में एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार दिलाने के लिए काम करें।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube