ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जैन साध्वी डॉ कुमुदलता जी म.सा. 14 मार्च को शाहपुरा पधारेंगी

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 36 views
जैन साध्वी डॉ कुमुदलता जी म.सा. 14 मार्च को शाहपुरा पधारेंगी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है कि परम पूज्य जैन साध्वी कुमुदलता महाराज साहिबा का विहार जहाजपुर क्षेत्र से होते हुए शाहपुरा की ओर हो रहा है। जैन समाज के लाला कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी डॉ कुमुदलता म.सा. अपने अन्य श्रावक-श्राविकाओं के साथ विहार करते हुए 14 मार्च को प्रातः आमली बंगला से विहार कर शाहपुरा पधारेंगी।
उन्होंने बताया कि साध्वी श्री के विहार के दौरान मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल भी लगभग 3 किलोमीटर तक उनके साथ पदयात्रा करते हुए चले, श्रावक सुरेश खत्री राजू भाई सेवक जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
साध्वी श्री के आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के श्रद्धालुजन उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनके पावन सान्निध्य में धर्मसभा, प्रवचन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है, जिनमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेंगे।
साध्वी श्री के शाहपुरा आगमन को लेकर जैन समाज के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube