ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट एवं जिला रसद कार्यालय का किया निरीक्षण*

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 18 views
*जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट एवं जिला रसद कार्यालय का किया निरीक्षण*

*ई-फाइल प्रणाली से कार्य करने, रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने व शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार सांय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं तथा जिला रसद कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास तथा अतिरिक्त निजी सचिव शांतिलाल सुथार उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने न्याय शाखा, आपदा प्रबंधन, लेखा, पूल, विजिलेंस, राजस्व, निर्वाचन, सामान्य शाखा, विकास शाखा, आवक-जावक, भू-अभिलेख सहित जिला रसद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य ई-फाइल एवं ई-डाक प्रणाली के माध्यम से करना सुनिश्चित करें तथा आवश्यक अभिलेखों का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखें।
उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार फर्नीचर की मरम्मत अथवा नए फर्नीचर की खरीद के लिए कार्यालय अधीक्षक को निर्देश दिए

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube