ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अवैध घरेलू गैस भंडारण पर जिला सतर्कता टीम की कार्रवाई *सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज*

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 18 views
अवैध घरेलू गैस भंडारण पर जिला सतर्कता टीम की कार्रवाई

*सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज*

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार प्रशासन, रसद विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय से जिला स्तर पर सतर्कता टीम गठित कर जिलेभर में गैस एजेंसियों का निरीक्षण एवं घरेलू गैस के अवैध भंडारण व उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
गठित टीम ने चित्तौड़गढ़ उपखंड के ग्राम सावा में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं उपयोग की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नारायण लाल तेली की किराना दुकान से 7 घरेलू गैस सिलेंडर, 1 व्यावसायिक गैस सिलेंडर तथा 1 रिफिलिंग मोटर पाइप सहित जब्त की गई। वहीं गिरधारी लाल तेली के घर से 5 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 1 रिफिलिंग मोटर पाइप सहित अधिग्रहित किए गए। दोनों के विरुद्ध शंभूपुरा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करवाई गई है।
जिला सतर्कता टीम द्वारा चित्तौड़गढ़, भदेसर, बड़ीसादड़ी, रावतभाटा, गंगरार, कपासन, बेगूं, निम्बाहेड़ा एवं डूंगला उपखंडों में भी गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही गैस एजेंसियों को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिले में वर्तमान में कुल 28 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से 3 लाख 85 हजार 680 सक्रिय घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। फिलहाल जिले में 15 हजार 840 घरेलू गैस सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर पूर्व सिलेंडर प्राप्ति के 25 दिन बाद पुनः बुकिंग कर नियमित रूप से गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात ओटीपी के माध्यम से पूर्व की भांति गैस सिलेंडर प्राप्त किया जा सकेगा। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने भी घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। 19 किलोग्राम व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल आवश्यकता अनुसार केवल अस्पतालों एवं शैक्षणिक संस्थानों को की जाएगी।
एलपीजी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नागरिक जिला प्रशासन कंट्रोल नंबर 01472-240951, खाद्य विभाग हेल्पलाइन 14435 तथा पुलिस कंट्रोल नंबर 112 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube