ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गंगा विजन संस्थान का आजोलिया का खेड़ा में हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 34 views
गंगा विजन संस्थान का आजोलिया का खेड़ा में हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


सामाजिक न्याय एवं अधीकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार गंगा विजन संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र चित्तौड़गढ़ टीम द्वारा आजोलियों का खेड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें टीम ने विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार का नशा नही करने हेतु प्रेरित किया। शपथ ग्रहण कराई गई। गंगा विजन नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी कृष्णा प्रजापति ने बताया नशा हर हालत में समाज के लिए घातक है। नशे से कितने ही परिवार उजड़ चुके है। ऐसे में हमें आज ये संकल्प करना चाइए कि हम न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही दूसरो को करने देंगे। नशे से मुक्त होना व नशा पीड़ितों को नशा न करने हेतु जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिला कराने हेतु प्रेरित करें। जहाँ पर उसका उचित देखभाल के साथ-साथ मनो. चिकित्सक द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा, अनुभवी परामर्शदाता द्वारा परामर्श सुविधा, रहना, खाने, पीने की सुविधा उपलब्ध हो। इस दौरान केंद्र के दैनिक क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अभियान में नशा मुक्ति केंद्र टीम से सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गुर्जर और अजय मीणा मौजूद रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube