ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

15 मार्च को होगी राजगढ़ पंचायती पुस्तकालय की आम सभा।

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 22 views
15 मार्च को होगी राजगढ़ पंचायती पुस्तकालय की आम सभा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय की आम सभा का आयोजन 15 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे पुस्तकालय भवन में किया जाएगा।
पुस्तकालय सचिव वीरेन्द्र कुमार दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा में पुस्तकालय की प्रबंधकारिणी के सदस्य,आजीवन सदस्य,पाठक सदस्य तथा शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में करीब 200 आजीवन सदस्य हैं। इसके अलावा नियमित पाठक सदस्य भी आम सभा में भाग लेकर पुस्तकालय के विकास और उसके विधान में आवश्यक संशोधनों को लेकर अपनी राय रख सकेंगे। इस पर सदन में चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
सचिव दाधीच के अनुसार बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने के संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा।
पुस्तकालय के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि राजगढ़ पंचायती पुस्तकालय शहर की लगभग सौ वर्ष पुरानी संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1924 में मास्टर जस राय जी द्वारा की गई थी। यह संस्था राजगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर मानी जाती है, जिसका संचालन जन सहयोग से प्रबंधकारिणी के माध्यम से किया जाता है।
उन्होंने सभी सदस्यों, पाठकों और शहर के नागरिकों से आम सभा में उपस्थित होकर पुस्तकालय के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube