ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भी नहीं कर पा रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही।

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 17 views
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भी नहीं कर पा रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर-जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी है। बेल बाई की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने पुलिस, खनन विभाग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग तथा उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को ट्रैक्टर जब्त करने और संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी विभाग आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए हैं।
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने इस मामले में अब तक उपखंड अधिकारी को कोई जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया है। इससे यह प्रतीत होता है कि विभाग इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
वहीं परिवहन विभाग ने जल्दबाजी में पूरे जिले के ट्रैक्टरों के चालान की एक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी, लेकिन उसमें रसूलपुर क्षेत्र के संबंधित ट्रैक्टर का कोई उल्लेख नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट लगभग एक महीने बाद भेजी गई और वह भी पूरे जिले की समग्र रिपोर्ट के रूप में।
इस स्थिति से यह संदेह भी जताया जा रहा है कि संबंधित विभाग अवैध खनन के मामलों में ठोस और प्रभावी कार्यवाही करने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube