ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खाकी का बड़ा प्रहार: 10 लाख के नशे के साथ हरियाणा के दो ‘सौदागर’ दबोचे, लग्जरी कार से तस्करी का भंडाफोड़।

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 31 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


खाकी का बड़ा प्रहार: 10 लाख के नशे के साथ हरियाणा के दो ‘सौदागर’ दबोचे, लग्जरी कार से तस्करी का भंडाफोड़।

कोटा ग्रामीण पुलिस का 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' सफल: 54 किलो डोडा-चूरा और अफीम बरामद; नेशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी।


कोटा ग्रामीण नशे के काले कारोबार के खिलाफ कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कनवास थाना पुलिस ने एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के दो गुर्गों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
लग्जरी कार में छिपा रखा था 'मौत का सामान'
थानाधिकारी अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की सियाज कार (DL8C AD 3117) को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर कार के भीतर छिपाया गया 54 किलो 500 ग्राम डोडा-चूरा और 419 ग्राम अफीम बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार जब्त कर दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया।
हरियाणा के रहने वाले हैं तस्कर
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सोनी (24) और संजय सोनी (28) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं और लग्जरी कार का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि किसी को शक न हो।
इन जांबाजों की रही मुख्य भूमिका
इस सफल ऑपरेशन में कांस्टेबल बीरबल सिंह (1150) की विशेष आसूचना और सक्रियता रही। टीम में हेड कांस्टेबल महिपाल, बीरबल, कैलाश, शुभम, विनोद और हरिराम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपियों के 'बैकवर्ड और फॉरवर्ड' लिंकेज खंगाल रही है ताकि नशा सप्लाई चेन के मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube