मुख्यमंत्री महोदय को भेजा ज्ञापन, ग्राम पंचायत प्रधान पर आरटीआई जांच की मांग।
By Shubh Bhaskar ·
12 Mar 2026 ·
38 views
मुख्यमंत्री महोदय को भेजा ज्ञापन, ग्राम पंचायत प्रधान पर आरटीआई जांच की मांग।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(रुद्रपुर):-रुद्रपुर-रुद्रपुर क्षेत्र के गांव अलीनिया वोज (तहसील बहेड़ी,जिला बरेली) में बीमार गौवंश की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ आरटीआई के माध्यम से जांच कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव अलीनिया वोज में एक गौ माता पिछले लगभग 15 दिनों से बीमार पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रधान नरगिस और उनके पति आलम से गौवंश को गौशाला भिजवाने का आग्रह किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया और गौवंश की देखभाल के लिए समय देने से मना कर दिया। इसके बाद ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन से जुड़े एक डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर गौ माता का उपचार किया।
डॉक्टर द्वारा पूरी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज को दी गई। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के निर्देश दिए।
संगठन की ओर से मुख्यमंत्री से अपील की गई है कि मामले की आरटीआई के माध्यम से जांच कराई जाए और यदि दोष सिद्ध होता है तो संबंधित ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। संगठन ने कहा कि गौवंश के सम्मान और संरक्षण के लिए ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन लगातार सक्रिय है और आगे भी ऐसे मामलों में आवाज उठाता रहेगा।