ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जवाई सफारी ट्रिप

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 29 views
वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जवाई सफारी ट्रिप
दैनिक शुभ भास्कर हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर
विज्ञान समिति अंतर्गत वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय जवाई सफारी ट्रिप बहुत ही शांतिपूर्ण, रोचक और आनंदमय तरीके से संपन्न हुई।पहला दिन: धार्मिक यात्रा में सेमटाल पुष्कर मुनि धाम में सभी ने गुरुदेव के दर्शन किए और स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद उठाया। उसके बाद बामनवाड़ा जी का अंबा माता मंदिर, अभिनव महावीर मंदिर सुमेरपुर एवं श्री रतना महावीर जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अभिनव महावीर जी में महावीर स्वामी के जन्म से लेकर मोक्ष प्राप्ति तक की आर्ट गैलरी ने सभी को भगवान महावीर के जीवन की उपयोगी जानकारी दी। साथ ही, आत्मा का मोक्ष प्रस्थान दिखाने वाला लाइव टेलीकास्ट अत्यंत सराहनीय रहा। रात्रि विश्राम रतना महावीर जी में हुआ, जहाँ आरती और भजन संध्या का लाभ उठाया गया। इसके बाद सभी बहनों ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसने नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियों से माहौल को मनोरंजक बना दिया। इस कार्यक्रम में कंचन सोनी एवं कमलेश गर्ग द्वारा ज्ञानात्मक लिखित गेम, तथा मंजू सरूपरिया एवं अलका बक्शी द्वारा हाउजी का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को पुष्पा जी ने पुरस्कार प्रदान किए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube