ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 24 views
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

दैनिक शुभ भास्कर हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजनों के अंतर्गत वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ तथा नवाचार महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान समिति में 'महिला सशक्तिकरण पर मीरा के योगदान' विषयक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राजस्थानी भाषा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश सालवी थे। साथ ही, विज्ञान समिति के संस्थापक डॉ के.एल. कोठारी , अध्यक्ष डॉ महिप भटनागर, डॉ के एल तोतावत सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की दोनों संस्थाओं की संस्थापिका पुष्पा जी कोठारी ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से केट वूमेन विंग की अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी गिलुन्डिया को उनके द्वारा समाज में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सुरेश जी सालवी ने मीरा की वीरता, इतिहास, आध्यात्मिकता की ओर उनके रुझान तथा कृष्ण भक्ति के बारे में उपस्थितजनों को अवगत कराया।कार्यक्रम में लगभग 100 बहनों ने भाग लिया एवं 12 बहनों ने गीत, भजन, नाटिका आदि की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन श्रीमती मंजू सरुपरिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कंचन सोनी तथा संगीता भाणावत ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से स्वादिष्ट भोज का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने जमकर आनंद उठाया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube