ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दो दिवसीय दौरा, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 17 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दो दिवसीय दौरा, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश
संतोष कुमार


बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर जनपद बलरामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया और वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर इलाज और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में चल रही परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में तुलसीपुर में चैत्र माह में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।
बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube