ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जोशी बने करणी माता मेला कमेटी के संयोजक।

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 191 views
जोशी बने करणी माता मेला कमेटी के संयोजक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(अलवर) :- अलवर बाला किला करणी माता व्यवस्था समिति की बैठक लव-कुश मैरिज होम में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजेश जोशी को पुनः करणी माता मेला कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर गोरधन लाल खेमानी,भागीरथ लाल मीणा और अजय अग्रवाल को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर रामबाबू शर्मा तथा सचिव पद पर प्रमोद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में लक्ष्मी नारायण लक्ष्य, प्रकाश बेनीवाल और प्रेम भारद्वाज को नियुक्त किया गया।
विधि सचिव के रूप में विष्णु कुमार शर्मा तथा संगठन मंत्री के रूप में मुरारी पाराशर को जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश अवस्थी तथा उपाध्यक्ष पद पर भारत भूषण शर्मा, महेश मुद्गल, विजय भारद्वाज, देवराज शर्मा और पूर्ण खंडेलवाल को मनोनीत किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर राजेश जोशी और नरेश चौधरी को नियुक्त किया गया। मंत्री पद पर दीप सिंह शेखावत, सुरेश धारवाल, नंदकिशोर और सुनील जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश तायल, शिवलाल शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, महेश गौड़ और नितिन गौड़ को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस संबंध में जानकारी मेला कमेटी के संयोजक राजेश जोशी ने दी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube