ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नशे के काले कारोबार पर कोटा पुलिस का 'वज्रप्रहार': ₹8 लाख के डोडा-चूरा के साथ लग्जरी कार जब्त।

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 32 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

नशे के काले कारोबार पर कोटा पुलिस का 'वज्रप्रहार': ₹8 लाख के डोडा-चूरा के साथ लग्जरी कार जब्त।

'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' में मोड़क पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, नाकाबंदी देख तस्कर हुए रफूचक्कर, पुलिस की पांचवीं बड़ी कार्रवाई।

कोटा/मोड़क जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को एक बार फिर ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सुजीत शंकर के निर्देशन में मोड़क थाना पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए सफेद रंग की गुजरात नंबर वाली i20 कार से 52 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।

आधी रात का हाई-वोल्टेज ड्रामा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि दर्रा गांव में शीतला माता मंदिर के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में नशा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने घेराबंदी की। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही तस्करों में हड़कंप मच गया। अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी लग्जरी कार (GJ08DJ2062) को चारों तरफ से घेरकर अपने कब्जे में ले लिया।
कार की डिग्गी में खुले 'मौत के कट्टे'
जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली, तो भीतर तीन प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ अवैध डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने बताया कि एक महीने के भीतर यह पांचवीं बड़ी कार्रवाई है, जो नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की सफलता को दर्शाती है।


इन जांबाजों ने दिखाया दम (पुलिस टीम):-
इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी सज्जन कुमार के साथ हेड कांस्टेबल राजेश कानि 826, कांस्टेबल चमन सिंह, राजेन्द्र, शिवओम और चालक मूलचन्द की अहम भूमिका रही।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube