ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र रामजी लाल सैनी राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त।

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 14 views
गौ पुत्र रामजी लाल सैनी राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(जयपुर):- जयपुर- राजस्थान ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और सुरक्षा में जुटा हुआ है।
इसी क्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने गौ पुत्र रामजी लाल सैनी को राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा तथा राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि गौ पुत्र रामजी लाल सैनी अपने पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूत करेंगे, नई टीम का गठन करेंगे तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि गौ पुत्र रामजी लाल सैनी पिछले लगभग 12 वर्षों से गौ माताओं की सेवा और रक्षा के कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी निरंतर योगदान दे रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube