सार्वजनिक इमारतों पर पोस्टर चिपकाया तो होगी कानूनी कार्यवाही।
By Shubh Bhaskar ·
11 Mar 2026 ·
14 views
सार्वजनिक इमारतों पर पोस्टर चिपकाया तो होगी कानूनी कार्यवाही।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
अलवर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अब यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी भवनों, बिजली के खंभों या सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर, बैनर, विज्ञापन या पेंटिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए निगम की टीमें शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और ऐतिहासिक स्थलों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।
नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अलवर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें तथा विज्ञापन या प्रचार सामग्री लगाने के लिए केवल निगम द्वारा निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें।