ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने 4 पुलों का किया शिलान्यास, स्थानीय विधायक विजय मंडल भी रहें मौजूद।

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 21 views
अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने 4 पुलों का किया शिलान्यास, स्थानीय विधायक विजय मंडल भी रहें मौजूद।

दैनिक शुभ भास्कर बिहार पटना
प्रमंडल ब्यूरो इमरान हाशमी
अररिया जिला के सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टप्पू टोला से खोराग़ाछ जाने वाली सड़क पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महत्वपूर्ण 4 पुलों का शिलान्यास माननीय अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विधिवत् तरीके किया। इस शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विजय मंडल भी शामिल रहें। पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर अवस्था में सड़के व पुल थी। जिसको लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। उसी को ध्यान देते हुए उक्त स्थानों पर पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। वहीं करोड़ों की लागत से पुलों का निर्माण किया जाना है। वहीं कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल अररिया के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि उक्त पुलों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण करना है। उक्त कार्य स्थल पर सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता निरंतर भ्रमण करते रहते हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube