ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांगुर सीमेंट ने ठेकेदार-मिस्त्री सम्मेलन का आयोजन किया

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 16 views
बांगुर सीमेंट ने ठेकेदार-मिस्त्री सम्मेलन का आयोजन किया

पटना: बांगुर सीमेंट ने मंगलवार को पटना बैरिया स्थित वैष्णवी इंटरप्राइजेज के प्रागंण में ठेकेदार-मिस्त्री सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख ठेकेदारों और राजमिस्त्रियों ने भाग लिया। निर्माण क्षेत्र के कई विशेषज्ञों और हितधारकों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम शोभा बढ़ा रहा था।इस अवसर पर बांगुर सीमेंट कंपनी के अधिकारी रौशन श्रीवास्तव , अभय कुमार, शुभम सम्राट, भोला कुमार, वैष्णवी इंटरप्राइजेज के ओनर मनोज कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, कंपनी की प्रोफाइल, उसके उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और तकनीकी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। कंपनी के प्रीमियम उत्पादों, बांगुर मैग्ना और बांगुर मार्बल सीमेंट के आधुनिक निर्माण में फायदों पर प्रकाश डालते हुए एक तकनीकी प्रस्तुति दी। मौजूदा ठेकेदारों और मिस्त्री ने भी कंपनी के साथ अपने सकारात्मक अनुभव और मजबूत जुड़ाव साझा किए, जिससे ब्रांड की विश्वसनीयता और भी मजबूत हुई। इस कार्यक्रम में राजमिस्त्रियों के लिए उपहार वितरण किया गया।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube