बलरामपुर में रसोई गैस की किल्लत, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे सिलेंडर
By Shubh Bhaskar ·
10 Mar 2026 ·
13 views
बलरामपुर में रसोई गैस की किल्लत, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे सिलेंडर
बुकिंग के बाद भी हफ्तों इंतजार, 1200–1500 रुपये में ब्लैक होने की चर्चा
शुभ भास्कर
संतोष कुमार
बलरामपुर।
जनपद बलरामपुर में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग कराए एक सप्ताह से अधिक समय हो गया, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम और शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी न होने पाए। इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।
सूत्रों की मानें तो गैस सिलेंडर की कमी का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर 1200 से 1500 रुपये तक में सिलेंडर ब्लैक किए जाने की चर्चा है। इससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों को समय पर रसोई गैस उपलब्ध हो