ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डेरा गांव में घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 31 views
डेरा गांव में घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के डेरा पंचायत मुख्यालय में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रैणी के डेरा गांव निवासी मुकेश बैरवा व कैलाश चन्द बैरवा के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी में कितनी नकदी और कितने गहने चोरी हुए हैं। वास्तविक नुकसान का पता पुलिस जांच और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही चल पाएगा।
यह पूरी घटना अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के डेरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube