ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खरकड़ा गांव में विकास कार्य की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व पंचायत समिति सदस्य।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 30 views
खरकड़ा गांव में विकास कार्य की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व पंचायत समिति सदस्य।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले की ग्राम पंचायत केरवावाल के भलाई बास ढाणी में स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए पूर्व पंचायत समिति सदस्य ईश्वर सिंह चौहान पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि आबादी क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सीमेंट सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बावजूद अब तक पंचायत समिति मालाखेड़ा और कार्यकारी एजेंसी की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी के कारण आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा पंचायत समिति की प्रधान वीरवती द्वारा इस विकास कार्य के लिए ₹6 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ईश्वर सिंह चौहान ने कहा कि इस मामले से मालाखेड़ा प्रधान तथा अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को अवगत कराया जाएगा, ताकि कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान भलाई समाज की ओर से पूर्व पंचायत समिति सदस्य ईश्वर सिंह चौहान और अवधेश सिंह का साफा बंधवाकर अभिनंदन भी किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश कुमार, एमी राम, बाबूलाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube