ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बिंदु टांक डीजीपी एवं राहटकर से सम्मानित किया

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 25 views
बिंदु टांक डीजीपी एवं राहटकर से सम्मानित किया

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमति हंसा मिश्रा राजस्थान राजसमन्द भीम
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के न्यू विजय कॉलोनी भीम निवासी बिन्दु टांक को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित नेशनल कमीशन फॉर वुमन फेलिसिटेशन सेरेमनी में सुरक्षा सखी के रुप में वर्तमान में जोधपुर शहर में कार्यरत बिन्दु टाक को सराहनीय योगदान देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टांक पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में कार्यरत है
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील पुलिसिंग एवं महिला सुरक्षा एवं उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा हुई एवं प्रदेश की विभिन्न रेंजों से चयनित खास महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि सम्मानित महिलाओं द्वारा पुलिस के साथ मिलकर महिला जागरुकता एवं सुरक्षा का जो कार्य किया जा रहा हैं। वह वास्तव में सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस निरंतर कार्यरत हैं। सुरक्षा सखियों की मदद एवं विभिन्न अभियानों के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में महिला अपराधों में कमी आयी हैं कुछ मामलों में अनुसंधान की गति भी तेज हुई हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube