ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आर्वी हेल्थकेयर ने मनाया अपना 5वां स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 41 views
आर्वी हेल्थकेयर ने मनाया अपना 5वां स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

गुरूग्राम , रेखा वैष्णव : सेक्टर 90 स्थित आर्वी हेल्थकेयर ने अपने 5वें वार्षिक स्थापना दिवस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ बेहद धूमधाम से मनाया। 'पिंक हेल्थ' के संदेश के साथ इस दिन की शुरुआत सुबह एक मैराथन से हुई, जिसमें महिला एथलीटों और 500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती ममता यादव ने अस्पताल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल द्वारा संचालित मासिक मुफ्त मैमोग्राफी और पैप स्मीयर टेस्ट की जानकारी साझा की। उन्होंने पिछले 20 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉक्टर दंपत्ति डॉ. रेनू यादव और डॉ. विक्रम सिंह के कार्यों को सराहा।
समारोह का मुख्य आकर्षण बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और हरियाणा के युवाओं की धड़कन एलविश यादव रहे। उन्हें देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। एलविश ने महिला कर्मचारियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन का आनंद लिया और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा, "हमें अपनी उन माताओं और बहनों का सम्मान करना चाहिए जो आत्मनिर्भर बनने के लिए घर से बाहर निकल रही हैं। हमें उनके स्वावलंबन को बल देना होगा।"
आर्वी हेल्थकेयर की सीईओ और निदेशक डॉ. रेनू यादव ने महिला कार्यबल को सशक्त बनाने के कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कामकाजी महिलाओं को 'दिन का सितारा' बताते हुए किसी पर निर्भर न रहने की सलाह दी। वहीं, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विक्रम यादव ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे बदलावों और अस्पताल की 5 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने गर्व से बताया कि आर्वी हेल्थकेयर में 60% से अधिक स्टाफ महिलाएं हैं।
इस अवसर पर प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेता दिनेश मोहन, 'थार वाली आंटी' के नाम से मशहूर स्नेह लता और कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, खेल और फ्ली मार्केट के जरिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशी का संदेश दिया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube