ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृक्षम द्वारा नारी शक्ति सम्मान

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 36 views
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृक्षम द्वारा नारी शक्ति सम्मान
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमति हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर नारी है शक्ति, नारी है सम्मान, नारी से सजी है दुनिया की पहचान, जो ठान ली तो पर्वत भी झुक जाते हैं,नारी की हिम्मत से रोशन है हिंदुस्तान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अरबन स्क्वायर मॉल के फुकेट क्रिकेट मैदान में मिताली इवेंट्स और राहड़ा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा वृक्षम नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया गया l
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि इसमें उदयपुर शहर की विभिन्न क्षेत्रों में देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी सीनियर सिटीजन मुस्कान क्लब की निर्देशिका डॉ श्रद्धा गट्टानी, चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत डॉ शिल्पा गोयल, राहडा फाउंडेशन की संस्थापिका अर्चना सिंह चारण, मिताली इवेंट्स की निर्देशिका मिताली जैन, कलमकारा भावना लोहार, एनसीईआरटी की शिक्षा अधिकारी बीना नाहर, गुमनाम शहीदों की वीर गाथा 21000 फीट लंबे कपड़े पर लिखने वाली डॉ सीमा वेद, शिक्षिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ रंजना सुराणा को ऊपरना, तस्वीर, मोमेंटो और शाल पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया प्रारंभ में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया ने वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला l
इस अवसर पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के संरक्षक मनोहर लाल व्यास, अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारिक, सचिव यशवंत त्रिवेदी, सहसचिव नीलेश पालीवाल, एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय, अनिल कुशवाहा, लवीश चपलोत, आर्थिक सलाहकार निषिद्ध चपलोत सहित कई गणमान्य उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन नारी शक्ति पर मुक्तक पेश करते हुए मनोज आचालिया ने किया l

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube